Sunday, March 13, 2011

इंडिया की गेंदबाजी, चिंता का विषय.......


बैटिंग के बल बूते खेल रही टीम इंडिया बॉलिंग में सबसे कमज़ोर नज़र आया रही है! अभी तक खेले गए मैचों में इंडिया ने कुछ ख़ास खेल नहीं दिखाया है, ओपनिंग जोड़ी के अलावा या बल्ले बाज़ी के अलावा बाकि सब कुछ खास नहीं है! इंडिया ने अपने खेले गए सारे मैचों में बल्ले बाज़ी के बदौलत ही जीत दर्ज की है, गेंद बाज़ी तो फीकी नज़र आ रही है! अगर कहे की ये टीम वर्ल्ड कप की टीम नहीं है तो गलत नहीं होगा क्योंकी बल्लेबाजी के बदौलत मैच कब तक जीतेंगे, गेंदबाजी तो औसत दर्जे की भी नहीं है! टरबिनेटर हरभजन सिंह भी विकेट लेने में नाकामयाब है, और पार्ट टाइम गेंदबाज़ विकेट पा रहे है! चाहे वो नेहरा हो या हो श्रीसंत या फिर मुनाफ पटेल सभी घटिया गेंदबाजी करते नज़र आ रहे है! ज़हीर ही एक मात्र गेंदबाज़ है जो वाकई में अव्वल दर्जे की गेंदबाजी कर रहा है, लेकिन उसको दुसरे गेंदबाजों से सपोर्ट नहीं मिल रहा है! ऐसे में टीम की दिक्कतें बढती नज़र आ रही है!
अगर इंडियन टीम ने सही गेंदबाजी की होती तो शायद इंग्लैंड से मैच जीत लिया होता और इंग्लैंड की टीम को जल्द ही आउट कर लिया होता! जहाँ तक गेंदबाजी का सवाल है इंडिया के गेंदबाजों को गेंदबाजी में सुधार की ज़रूरत है नहीं तो वर्ल्ड कप एक सपना ही रह जाएगा...... अगर बात सिर्फ बल्ले बाज़ी की, की जाये तो इस टीम के पास सबसे अच्छी ओपनिंग जोड़ी है, विरेंदर सहवाग और सचिन तेंदुलकर! लेकिन सिर्फ और सिर्फ बल्ले बाज़ी के बल बूते कब तक खेलेंगे.......
एक ओर जहाँ हरभजन और नेहरा, श्रीसंत और मुनाफ विकेट लेने में नाकामयाब है वही दूसरी ओर सचिन और सहवाग ताबड़ तोड़ बल्ले बाज़ी कर रहे है! जहा एक ओर पियूष चावला का मौका दिया महेंद्र सिंह धोनी ने वही ऑफ स्पिनर आर.आश्विन को अभी तक मौका नहीं मिला! द यंग लेग स्पिनर पियूष चावला की गेंदबाजी की खूब पिटाई हुई और जो मौका मिला तो उसे भुना भी नहीं पाया ये खिलाड़ी! वही पार्ट टाइम गेंदबाज़ युसूफ पठान और युवराज ने काफी उम्दा प्रदर्शन किया है! अब तो अगर इंडिया को वर्ल्ड कप जीतना है तो इस टीम को अपनी गेंदबाजी में सुधार करने की ज़रुरत है!

No comments:

Post a Comment