Thursday, March 3, 2011

कुछ सवालातों के जवाबात पत्रकारिता के छात्र राम कृष्ण के साथ.....



चेहरे पर मासूमियत और आँखों में ढेरों ख्वाब लिए राय पुर बाबू गावं से लखनऊ आये राम कृष्ण ने लखनऊ के क्रिस्चन कॉलेज से स्नातक किया। आज जब मुझे ये मौका मिला है की इनसे मुखातिब हो और इनकी शख्सियत को जाने तो आएये जानते हैं उन्हीं की जुबानी राम कृष्ण जी आप ने इस Interview के लिए अपना कीमती वक़्त निकला उसके लिए मैं आप का शुक्रगुजार हूँ .................
आप का पूरा नाम?
राम कृष्ण रावत
आपके पिता जी का नाम?
छोटे लाल रावत


आप लखनऊ कब आये?
इंटर पास करने के बाद


आप ने अपना इंटर कहाँ से किया ?
मैंने अपना इंटर कुम्ह्रावान इंटर कॉलेज से किया है जो मेरे गावं कुम्ह्रावान में है


पता चला है की आप ने अपना स्नातक क्रिस्चन कॉलेज से किया है ?
हाँ


किस स्ट्रीम से?
BA


आप के शौक क्या क्या हैं?
मुझे क्रिकेट खेलना और स्विमिंग से खासा लगाव है


क्या आपने किसी क्रिकेट या स्विमिंग प्रतियोगिता में भाग लिया है ?
स्विमिंग में तो नहीं पर क्रिकेट में तो कई टूर्नामेंट खेले हैं


पता चला है की आप को बल्लेबाज़ी का शौक है , तो आप का पसंदीदा बल्लेबाज़ कौन है , और क्योँ?
सहवाग मेरा पसंदीदा बल्लेबाज़ है क्यूंकि उसकी आतिशी बल्लेबाज़ी मुझे बहुत पसंद है, और उसका खेलने का तरीका भी कहस अच्छा है


ये तो थी आपकी पसंद ,पर अब आप ये बताईये की पत्रकारिता में दाखिला लेने की ख़ास वजह क्या है और आप पत्रकार क्योँ बनना चाहते हैं?
ये एक बड़ी लम्बी कहानी है, कुछ विवादों के चलते मेरे घर वाले और हम तीन बार पुलिस केस में गलत फ़साये गए और हमारी एक भी सुनी गयी
यही वजह है की मेने ठान लिया की मैं एक पत्रकार बनूँ ताकि हकीकत को सामने ला सकूँ


क्या पत्रकारिता में आने की कोई और वजह भी है ?
जी हाँ, वो ये की मैं इस के माध्यम सामाजिक कार्य और आम जनता की समस्याओं को दूर कर सकू, और अपने गावं वालों के लिए भी कुछ कर सकूँ


रामकृष्ण जी आप से मैं ये जानना चाहता हूँ जो अभी तक मैंने आपको ध्यान से देखा है की आप क्लास में खामोश क्योँ रहते हैं , और क्लास भी बहुत कम करते हैं ?
जी हाँ, उसकी वजह ये है की मैं गावं से जब लखनऊ आया तो यहाँ का माहौल देख कर मैं दंग रह गयाऔर यहाँ के बच्चों की तेज़ी देख कर चुप रहने को ही मन करता है शायद ये भी है की मैं उन लोगों जैसा तेज़ नहीं हूँ और क्लास में आने की वजह तो मेरा अक्सीडेंट था जिसमें मैं हॉस्पिटल में भर्ती था


आप क्लास में या लखनऊ के लोगो से बात करते हुए क्योँ घबराते हैं?
हम गावं में रहते थे और जब लखनऊ आये तो यहाँ के लोगों को अपने से अलग पाया शायद यही वजह है की यहाँ के माहौल में घुल मिल नहीं पा रहा हूँ


आपके क्लास में कोई आप का दोस्त है ?
हाँ,


वो कौन हैं ?
दुर्गेश और मेराज दोनों बहुत हे अच्छे दोस्त हैं और मैं उनके काफी करीब हूँ


पता चला है की २०१० साल आप के लिए बहुत बुरा रहा , क्या या सच है?
जी हाँ, २०१० में मैंने MJMC में एडमीशन लिया उसके बाद मेरा अक्सीडेंट हो गया और इसी साल मेरे बड़े ताऊ और बड़ी ताई और अभी जल्द ही मंझली माँ का देहांत हो गया जिसकी वजह से ये साल बहुत कडवी यादें दे गया ...


आप के चेहरे से लगता है की कुछ और भी जो आप छिपाते हैं , क्या कोई और परेशानी है आप को ?
हाँ, बहन की शादी के बाद बाद ससुराल में उसे परेशानी भी एक वजह है मेरी परेशानी का


क्या पत्रकारिता में आने के बाद आप को लगता है की आप के लेखनी में कोई बदलाव आया है?
पत्रकारिता में एडमीशन के बाद गुरु जी की नसीहत और दोस्तों के साथ ने लिखने और पढने का शौक बढा दिया है



तो क्या आप इस कोर्स में एडमीशन से संतुष्ट हैं ?
जी हाँ,


विभाग में किसकी नसीहत या किसके कहने से आप के अन्दर ये बदलाव आया , आप इसका श्रेय किसको देना चाहते हैं ?
डाक्टर मुकुल श्रीवास्तव जी को, उन्ही के मार्ग दर्शन पर चल रहे हैं


रामकृष्ण जी सुनने में तो ये भी आया है की आप इन्टरनेट और कंप्यूटर से बहुत भागते हैं, क्या ये सच है?
जी हाँ बिलकुल क्यूंकि अभी सीखा नहीं है, और गावं में कोई इंस्टिट्यूट और इन्टरनेट की सविधा नहीं है जिसकी वजह से मैं इस से कतराता हूँ


इस फिल्ड में कंप्यूटर और इन्टरनेट की शख्त ज़रूरत है, तो आप इसको सीखना और समझना कब से शुरू करेंगे?
अभी तो शुरू नहीं किया है पर सीखेंगे ज़रूर


अगर आपको इन्टरनेट के बारे में जानकारी नहीं है तो आप का ब्लॉग किस ने बनाया ?
हाँ मेरे एक मित्र ने मेरी मदद की


आपके ब्लॉग का नाम क्या है ?
मन की आवाज़


आप के इस "मन की आवाज़" में अभी तक कोई पोस्ट क्योँ नहीं है?
क्यूंकि अभी दो दिन पहले ही ब्लॉग बनाया है


आप पत्रकारिता के किस स्वरूप को पसंद करते हैं-प्रिंट या इलेक्टानिक ?
इलेक्ट्रानिक में जाना चाहते हैं. टीवी पत्रकार बनना चाहते हैं


आपको किस छेत्र में रिपोर्टिंग करना चाहते हैं?
हम को पोलिटिक्स की रिपोर्टिंग करने का बहुत ज़यादा शौक है


आप पोलिटिक्स रिपोर्टिंग ही क्योँ करना चाहते हैं?
क्यूंकि भ्रस्टाचार सबसे ज्यादा राजनीती में हैमैं इन कमियों को अपनी रिपोर्टिंग के दुवारा ख़त्म करने की कोशिश करना चाहता हूँ


क्या आप पोलिटिक्स में जाना चाहते हैं?
नहीं, बिलकुल नहीं


आप के कोई लोकप्रिय लीडर हैं जिन्हें आप एक अच्छा नेता समझते हैं ?
जी हाँ, राहुल गाँधी


राहुल गाँधी ही क्योँ?
क्यूंकि उनके हौसलों और उनके कार्यों को देख कर मैं बहुत प्रभावित हूँ
तो क्या आप चाहेंगे की सभी नेता राहुल गाँधी जैसे हों?
जी हाँ
तो आप को सिर्फ पत्रकार ही बनना है राजनीतिज्ञ नहीं ?
हाँ, ताकि मैं समाज की बुराइयों को दूर कर सकूँ और नेता बनकर मैं खुद नेताओं की तरह भ्रष्ट नहीं होना चाहता ......



राम कृष्ण जी आप ने अपना कीमती वक़्त मुझे दिया ताकि मैं आपकी शख्सियत से रूबरू हो सकूँ और आप के बारे में और कुछ जान सकूँ आपका बहुत बहुत शुक्रया

No comments:

Post a Comment